November 6, 2026 5:13 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अंतिम संस्कार में शामिल होने आए पिता पुत्र समेत सड़क दुर्घटना में चार की हुई मौत

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बक्सर। एन एच पर हुई दुर्घटना, दाह संस्कार के लिए जा रहे थे बक्सरबक्सर  एनएच 922 पर ट्रक से कार टकरा गई। उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार में कुल सात लोग सवार थे। चार घायलों को उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया। जिनमें से एक की मौत वाराणसी पहुंचकर हो गई। वह कम उम्र का बालक था। यह दुर्घटना आज रविवार तड़के तीन बजे के लगभग औद्योगिक थाना के हरिकिशुनपुर गांव मोड़ के समीप हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन के मौत की पुष्टि चिकित्सकों ने कर दी।मौके पर मिले मृतक के चाचा रमेश कुमार ने बताया सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। रोहतास जिला के ग्राम शिवपुर हाल्ट, थाना बिक्रमगंज से यह लोग फुलपतिया देवी का दाह संस्कार करने बक्सर आ रहे थे। मृतकों में प्रमोद सिंह (40 वर्ष) उनका पुत्र बंटी कुमार (12वर्ष), पप्पू सिंह उर्फ भिखरी सिंह, सोनू कुमार शामिल हैं। तीन की मौत बक्सर में ही हो गई थी। प्रमोद के इकलौते पुत्र की मौत वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचकर हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal