November 6, 2026 3:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महिला मुखिया के रिश्तेदार के घर से एक-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद

भोजपुरी को थी दहलाने की साजिश

एस एन श्याम /अनमोल कुमार

पटना। पटना जिला से सटे भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में कुख्यात इनामी बुटन चौधरी के घर पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने बुटन चौधरी के घर से कई हथियार बरामद किए। हालांकि, दो लाख का इनामी बुटन पुलिस के हाथ नहीं लग सका।वहीं पुलिस ने बुटन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उपेंद्र चौधरी मुखिया पति है, उसकी पत्नी उर्मिला देवी बेलाउर पंचायत की मुखिया है।  भोजपुर एस पी राज ने बताया कि कुख्यात इनामी बुटन चौधरी के घर पर हुई छापेमारी में ए के-47 रायफल के अलावा दो मैग्जीन, एके-47 का 43 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड , इंसास राइफल का दो मैग्जीन बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराध कमी बूटन चौधरी इन हथियारों के बल पर भोजपुरी को दहलाने की साजिश रच रहा था। समय से पूर्व इसकी सूचना भोजपुर पुलिस के लग गई और भोजपुर पुलिस ने बड़े ही गोपनीय ढंग से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गौर तलब है कि बूटन चौधरी अंतर राज्य कुख्यात अपराध कमी है ।बिहार पुलिस में इस पर 2 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस के इस ऑपरेशन में बटन चौधरी भागने में सफल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण