November 6, 2026 3:20 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सोमवार को बालाजी सेवा समिति उतरौला के तत्वाधान में श्री दुखहरण नाथ मंदिर से श्री बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर धाम का भव्य निशान शोभायात्रा निकाला गया।

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर । सोमवार को बालाजी सेवा समिति उतरौला के तत्वाधान में श्री दुखहरण नाथ मंदिर से श्री बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर धाम का भव्य निशान शोभायात्रा निकाला गया।

शोभा यात्रा श्री दुखहरण नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर गोंडा मोड़ से डॉ भीमराव अंबेडकर चौराहा होता हुआ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंचा। वहां से नगर के मुख्य मार्ग से होकर वापस श्री दुखहरण नाथ मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में घोड़े की बग्घीयां आकर्षण का केंद्र रहा है। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुगण खूब थिरके। श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई थी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को नगर में कई जगह लोगों ने स्टॉल लगाकर मीठा, पानी, कोल्ड ड्रिंक, भक्त गणों को वितरित किया। निशान शोभायात्रा में विधायक रामप्रताप वर्मा, चैयरमेन सविता गुप्ता,चैयरमेन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता,देवानंद गुप्ता, लक्ष्मी रतन गुप्ता,फणींद्र गुप्ता,शिव कुमार कसौधन,संतोष कसौधन, सरवन सोनी, मोनू गुप्ता, मनोज सोनी, विजय श्रीवास्तव, आशीष कसौधन,रोहित राज गुप्ता, शुभम गुप्ता, सचिन गुप्ता, विक्की गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, संतोष कुमार, सुरेश कुमार,अंकुर गुप्त, मनीष कुमार, नीरज, विष्णु गुप्ता कसौधन,राजकुमार कौशल, ओम प्रकाश गुप्ता समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण