November 6, 2026 3:21 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उड़ान एक पहल ने किया शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड 2025 का आयोजन

  • अवार्ड समारोह में विश्वपटल पर देश व समाज को गौरवान्वित करने वाले 200 से अधिक देशभक्तों व समाजसेवियों को किया गया पुरस्कृत
  • शहीद भगत सिंह जी से दोस्ती कार्यक्रम के अन्तर्गत एक साथ हजारों लोगों ने मेरा रंग दे बसंती चोला तराना गाकर बनाया विश्व रिकार्ड

नई दिल्ली। विवेक जैन। उडान एक पहल फाउन्डेशन और शहीद भगत सिंह बिग्रेड के संयुक्त तत्वाधान में सिविल लाईन दिल्ली स्थित शाह आडिटोरियम में शहीद भगत सिंह अंतराष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड-2025 का भव्य आयोजन किया गया। अवार्ड समारोह में मेजर जनरल डाक्टर जीडी बक्शी, राष्ट्रीय कवि गजेन्द्र सोलंकी, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट केे जय भगवान गोयल, किरोडी मल कॉलेज के प्रोफेसर दिनेश खट्टर, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमाडेंट अनिल कुमार अकरनिया, आर्य भट् कॉलेज के प्रोफेसर मनोज सिन्हा व प्रोफेसर पायल मग्गो ने मुख्य अतिथि व बंसत गोयल, हर्षा रिछाारिया, सुमित त्यागी गुरूजी और इंटरनेशनल हुमन राइटस प्रोटेक्शन काउंसिल के चेयरमैन डॉ टीएम ओंकार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक और उडान एक पहल फाउन्डेशन के चेयरमैन डाक्टर दीपक मित्तल ने आये हुये सभी अतिथिगणों का फूलमाला पहनाकर, शॉल औढाकर, पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत सहित लगभग 200 से अधिक देशभक्तों, समाजसेवियों को मेड़ल पहनाकर, शॉल औढ़ाकर, मोमेन्टो व प्रमाण-पत्र प्रदान कर शहीद भगत सिंह अंतराष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड-2025 से पुरस्कृत किया गया। दीपक मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होने शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर विभिन्न क्षेत्रों में विश्वपटल पर देश व समाज को गौरवान्वित करने का कार्य किया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह जी से दोस्ती कार्यक्रम के अन्तर्गत हरियाणवी गायक गजेन्द्र फोगाट व सूफी गायक निजामी ब्रदर्स ने 2000 से अधिक लोगों के साथ मिलकर सुप्रसिद्ध देशभक्ति तराना मेरा रंग दे बसंती चोला गाया और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में संस्था का नाम दर्ज कराया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति गानों पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविन्द्र सिंह संधू और पूर्व राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे द्वारा की गयी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से आयी जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण