November 6, 2026 1:54 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सेंट एंजेल्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी का पर्व

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास, उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी नृत्य भांगड़ा का प्रस्तुतिकरण कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक व शिक्षिकाओं को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बैसाखी पर्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैसाखी पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है, परंतु पंजाब में यह विशेष उत्साह व हर्ष के साथ मनाया जाता है। बैसाखी का दिन किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है। बैसाखी आने तक रबी की फसल पक जाती है, ऐसे में किसान अब अपनी फसल पकने की खुशी में बैसाखी का पर्व मनाते हैं और अच्छी उपज के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में यश, सिद्धार्थ, हर्षित, अंशुमन, आदित्य, स्पर्श, अनामिका, आराध्या, शगुन, तन्वी, सोनाक्षी, निहारिका काव्या, राशिका, मानवी, तनीषा, दिया, महक, कीर्ति, पलक, खुशबू, शांभवी आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बबलेश, प्रवीण, आदित्य, हनुराज, कनिका, अदिति, संध्या, मानसी, निशु, निधि, ममता, सुमन, शालू आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण