November 6, 2026 1:49 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव

बागपत। विपुल जैन। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां खेकड़ा बागपत में शनिवार को भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, इसमें स्कूल स्टाफ व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार शर्मा ने विद्यालय स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से पवनपुत्र श्री हनुमान बजरंग बली जी के जन्मोत्सव पर उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया। उनके मस्तिष्क पर रोली-चावल का तिलक किया। उसके बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। तत्पश्चात भगवान हनुमान जी की सभी ने सामूहिक रूप से आरती उतारी और संपूर्ण विश्व की सुख- शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने भगवान हनुमान जी के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बच्चों को बताई और उन पर अमल करने की बात कही। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर रामकिशोर शर्मा, ओमबीरी, संगीता शर्मा, दीपा जैन, इंदु शर्मा, मंजू, नेहा चौधरी, परविंद्र कुमार, मोनू स्वामी, काजल चौधरी, शालू धामा, शिवानी कश्यप, दीपाली आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal