November 6, 2026 1:48 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रेस मान्यता नवीनीकरण में हरियाणा सरकार बनाए सरल नीति: नैशनल प्रेस क्लब

प्रेस मान्यता नवीनीकरण में हरियाणा सरकार बनाए सरल नीति: नैशनल प्रेस क्लब

– एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन, पुराने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राहत देने की मांग

 

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नैशनल प्रेस क्लब, हिसार की ओर से हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग को एक ज्ञापन सौंपा गया। क्लब के अध्यक्ष महेश महता के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में वर्ष 2025 के लिए प्रेस मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल और व्यवहारिक बनाने की जोरदार मांग की गई।

 

ज्ञापन में क्लब की ओर से यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि हरियाणा सरकार द्वारा नवीनीकरण के लिए डीएवीपी का प्रमाण-पत्र अनिवार्य करने की बात कही जा रही है, जबकि यह तथ्य उल्लेखनीय है कि डीएवीपी स्वयं भी चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) द्वारा प्रमाणित प्रसार प्रमाण-पत्र को मान्य मानता है। ऐसे में हरियाणा सरकार को भी इसे पूर्व की भांति स्वीकार करना चाहिए ताकि लघु समाचार पत्र और वर्षों से सक्रिय पत्रकारों को अनावश्यक बाधाओं का सामना न करना पड़े।

 

महेश महता ने प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया कि हरियाणा सरकार के नए नियम यदि लागू किए भी जाएं तो वे केवल नए यानी फ्रेश प्रेस मान्यता के आवेदनकर्ताओं पर लागू हों, न कि उन पत्रकारों पर जो वर्षों से राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त हैं और जिनके प्रेस कार्ड नियमित रूप से जारी होते आए हैं।

 

ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं को रखा गया—

 

प्रेस मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और व्यवहारिक बनाया जाए।

डीएवीपी द्वारा मान्यता प्राप्त सीए सर्टिफिकेट को हरियाणा सरकार भी मान्यता दे।

पुराने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को विशेष राहत दी जाए और नए नियम केवल नए आवेदकों पर लागू किए जाएं।

वर्ष 2025 के लिए सभी पुराने मान्यता प्राप्त पत्रकारों का शीघ्र नवीनीकरण किया जाए।

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर नैशनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेश महता के साथ क्लब के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। इसमें बरवाला से राजेश सलूजा, उकलाना से जगदीश असीजा, हिसार से कुलदीप रावलवासिया, प्रवीण कुमार, दिनेश महता, विनोद खन्ना, हांसी से सर्वेश कुकरा सहित अनेकों पत्रकार शामिल थे।

 

नैशनल प्रेस क्लब ने उम्मीद जताई है कि हरियाणा सरकार पत्रकारों की व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण