झाबुआ थांदला माणक लाल जैन
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्यराज तलेरा द्वारा बच्चों के दांतों की जांच की गई और उन्हें उचित देखभाल के सुझाव भी दिए गए। डॉक्टर तलेरा ने बच्चों को ब्रश करने के समय और उसके तरीकों संबंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी। संस्था के प्राचार्य ललित कांकरिया ने कहा कि
इस पहल का उद्देश्य बच्चों को ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक बनाना और स्वच्छ व स्वस्थ दंत आदतों को बढ़ावा देना है। शिक्षा के साथ ही हमारा लक्ष्य
बच्चों में उनके स्वास्थ्य के प्रति सजगता और जागरूकता पैदा करना भी है।












