November 6, 2026 1:07 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बाल संसद के गठन के लिए आम सभा आयोजित

बाल संसद के गठन के लिए आम सभा आयोजित

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बाल संसद गठन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया,जिसमें वर्ग 1 से 8 तक के सभी बच्चे, शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए बाल संसद के सभी 14 पदों के लिए एक प्रस्तावक, एक समर्थक के साथ उम्मीदवार का नामांकन लिया गया।तदोपरांत सभी बच्चों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,जिसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को निर्वाची पदाधिकारी विमल कुमार साह एवं बिमला कुमारी ने निर्वाचित घोषित किया। गठन में इको प्रिज्म के मो.अशरफ एवं अरुण कुमार ने पर्यवेक्षक का कार्य किया।इस निर्वाचन में प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी,उप प्रधानमंत्री पियूष रंजन, शिक्षा मंत्री किशन राज, उप शिक्षा मंत्री सह मीना मंत्री आयुषी कुमारी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री प्रियांशु कुमार,अमृता सृष्टि, जल एवं कृषि मंत्री समर राज, नव्या कुमारी, विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री प्रतिज्ञा कुमार, अदिति कुमारी, सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री अमन कुमार,रुचि कुमाविरी, आपदा एवं सुरक्षा मंत्री आदित्य कुमार, गीतांजलि कुमारी, संयोजक शिक्षक के रूप में संजीव कुमार झा को निर्वाचित घोषित किया गया।इसके बाद इन्हें प्रधानाध्यापक ने अपने पद,कर्तव्यनिष्ठा व विद्यालय विकास में योगदान करने का शपथ दिलाया।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण