November 6, 2026 1:01 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

रीतलाल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए बेऊर जेल*

रीतलाल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए बेऊर जेल

रिपोर्ट अनमोल कुमार

दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने रंगदारी मांगने के एक मामले में आज सुबह दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। उनके साथ ही भाई पिंकू यादव सहयोगी चिक्कू यादव, श्रवण यादव समेत अन्य आरोपितों ने भी आत्मसमर्पण किया।

मीडिया से बात करते हुए विधायक रीतलाल यादव ने अपनी हत्या की आशंका जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि “बिल्डर और प्रशासन मिलकर मेरी हत्या करना चाहते हैं।”

इस मामले में एक बिल्डर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच के दौरान 11 अप्रैल को विधायक से जुड़े 11 ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 10.5 लाख रुपये नकद, जमीन से जुड़े दस्तावेज, 17 चेकबुक, पांच स्टांप पेपर, छह पेन ड्राइव और एक वॉकी-टॉकी बरामद किए थे।

विधायक के अधिवक्ता सफदर हयात ने कहा, “यह मामला पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत आरोपों पर आधारित है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal