November 6, 2026 1:01 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

खाद्यान्न प्राप्त करने वाले सभी सदस्यो की ई-केवायसी 30 अप्रैल-2025 तक

 

झाबुआ थांदला माणक लाल जैन

*खाद्यान्न प्राप्त करने वाले सभी सदस्यो की ई-केवायसी 30 अप्रैल-2025 तक*

*एसडीएम थांदला ने समिति प्रबंधक और विक्रेताओं की ई केवाईसी की समितिवार और दुकान वार समीक्षा की*

झाबुआ 17 अप्रैल, 2025 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन ने समिति प्रबंधक और विक्रेताओं की ई केवाईसी की समितिवार और दुकान वार समीक्षा की गई। थांदला ब्लॉक के समस्त विक्रेताओं को मोबाइल ऐप मेराकेवाईसी के माध्यम से केवाईसी करने के संबंध में जेएसओ सुरेश तोमर द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण और निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान केवाईसी का प्रतिशत 75% से कम पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम दौलतपुरा, बालवासा, भेरूगढ, हेडावा, पलासडोर, बिहार, सादेडा-केशरपुरा, तलावडा, कलदेला, गोरीयाखन्दान, धूमिडया, टिमरवानी छोटी, धामनी, नहारपुरा, मुंजाल, रननी, छायन, देवका के सेल्समैन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया सात दिवस में प्रगति के साथ जवाब मांगा गया है
बैठक में निर्देशित किया गया कि पीडीएस उपभोक्ताओं की ई केवाईसी शासन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल 2025 तक पूर्ण की जाये। ऐसे परिवार के सदस्य जिनकी उम्र कम होकर फिंगर का मिलान नहीं हो पा रहा है ऐसे सदस्य मेराकेवाईसी मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज कर चेहरा सत्यापन के माध्यम से केवाईसी रजिस्टर्ड कर सकते हैं। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक पारसिंह मुनिया उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण