November 5, 2026 11:44 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बेतिया में सिपाही सर्वजीत ने अपने साथी सिपाही सोनू को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

बेतिया में सिपाही सर्वजीत ने अपने साथी सिपाही सोनू को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेतिया पुलिस लाइन में एक सिपाही में ताबड़तोड़ फायरिंग की है सिपाही सर्वजीत ने सिपाही सोनू कुमार को मौत के घाट उतार दिया है सिपाही सोनू को 11 गोलियां मार कर सर्वजीत ने छलनी कर दिया है बेतिया पुलिस लाइन में उस समय अफरा तफरी मच गई जब ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरा पुलिस लाइन थर्रा गया सिपाही सर्वजीत इंसास राइफल लेकर फायरिंग कर रहा था और एक के बाद एक सिपाही सोनू के सर में गोलियां दाग रहा था पुलिस लाइन में अफरा तफरी का माहौल हो गया तुरंत पगली घंटी बजाया गया सर्वजीत इंसास राइफल लेकर छत पर चढ़ गया जिसे काबू करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ा सर्वजीत को बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मुफस्सिल थाना में पूछताछ कर की जा रही है वहीं पुलिस लाइन में चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं बता दे की चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय कड़े दिमाग के अधिकारी हैं

कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में है कई पुलिस कर्मियों पर गिर सकती है गाज।
इस घटना से पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है सर्वजीत और सोनू में विवाद चल रहा था इस विवाद में आज सर्वजीत ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया है बता दे मौके पर FSl टीम पहुंची और जांच शुरू कर दिया है। मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच में लाई है। बताया जाता है कि सोनू को सर्वजीत ने 11 गोली सर में मारी है डीआईजी हरि किशोर राय बताया है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है ।
सोनू कुमार कैमूर भभुआ जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र रघुवीरगढ़ निवासी मुक्ति प्रकाश राम के पुत्र बताई जा रहे हैं सर्वजीत और सोने दोनों का ट्रेनिंग आरा जिला में हुआ था दोनों का पहला पोस्टिंग पूर्वी चंपारण में हुई थी इसके बाद दूसरा पोस्टिंग पश्चिम चंपारण में हुआ था दो दिन पूर्व हुए पुलिसकर्मियों के तबादले के बाद सिकटा थाना से पुलिस केंद्र किया गया था। दोनों कई साल से एक साथ रहते थे दोनों आपस में काफी करीबी मित्र थे।

सोनू तीन भाई हैं पहले बड़ा भाई शिक्षक है तो छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है बीते 6 वर्ष पहले सोनू की शादी हुई थी सोनू की दो मासूम बेटियां है एक सान्विका कुमारी (4) दूसरी डेढ़ साल की शिविका है बेतिया परिजन पहुंचे हैं।
सूत्रों के अनुसार मृतक सोनू का प्रेम प्रसंग सर्वजीत की पत्नी के साथ होना ही वारदात का कारण बताया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण