November 5, 2026 11:39 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हनुमान जी की भक्ति से होता है समस्त संकटो का निवारण – अनिल गोयल

हनुमान जी की भक्ति से होता है समस्त संकटो का निवारण – अनिल गोयल

सोनीपत, हरियाणा। विवेक जैन। हनुमान जी के परम भक्तों में शुमार श्री अग्र केसरी महाकुटुंब अन्तर्राष्ट्रीय ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव अनिल गोयल ने हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में परिवार सहित श्री अग्रसेन धाम कुंड़ली में हनुमान जी का अभिषेक कर उनको नमन किया। उन्होने बताया कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के परमसेवक, कार्यसाधक भगवान हनुमान जी की महिमा अपरम्पार है। कहा कि हनुमान जी के स्मरण मात्र से ही भूत-प्रेत, पिशाच व अनिष्टकारी शक्तियॉं दूर भाग जाती है। हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। बताया कि हनुमान जी की महिमा अनंत है। हनुमान जी अपने भक्तों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उनकी भगवान श्री राम के प्रति भक्ति अनुपम है और लोगो के लिए प्रेरणीय है। हनुमान जी की सच्चे मन से भक्ति, पूजा व उपासना करने वाले भक्तों के जीवन से सभी कष्ट दूर होते है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। कहा कि भक्तों की भक्ति में सच्चाई और समर्पण होना चाहिए जिससे भक्त हनुमानजी की कृपा प्राप्त कर सकें। अनिल गोयल ने कहा कि हनुमान जी की पूजा व भक्ति करने से जहॉ एक और मानसिक शांति मिलती है वहीं जीवन में सकारात्मकता भी आती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal