November 5, 2026 10:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा थाना थांदला परिसर मे किया गया ओपन जिम का उदघाटन

झाबुआ थांदला माणक लाल जैन *

कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा थाना थांदला परिसर मे किया गया ओपन जिम का उदघाटन

आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को माननीय कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा थाना थांदला परिसर में ओपन जिम का उदघाटन किया गया।

उदघाटन समारोह के दौरान माननीय मंत्री महोदया द्वारा आउटडोर जिम में लगी विभिन्न मशीनों के बारे में जानकारी ली व उन्हें चलाकर देखा एवं आमजन को नियमित व्यायाम करने व स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित किया।

साथ ही उदघाटन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा चलाए जा रहे मिशन D3 के बारे में लोगो को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने व शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी थांदला रविन्द्र राठी, थाना प्रभारी थाना थांदला निरीक्षक बृजेश कुमार मालवीय, स्थानीय निवासीगण, पत्रकार बंधु, रक्षा सखी टीम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal