November 5, 2026 9:28 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारत मे बैठे गद्दारों से है आंतरिक सुरक्षा को खतरा- प्रेम कुमार

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना- कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों जिस तरह से निहत्थे और निर्दोष लोगों की जान धार्मिक उन्माद में ले लिया है यह असहनीय है । आज पूरा भारत इस घटना से आहत है दुनिया के कई देशों ने इसकी तीब्र निंदा की है । प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि बापू के इस पवित्र भूमि को पाक ने नापाक किया उसे कभी माफ नही किया जा सकता है । यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर कुठाराघात है । भारत सबको गले लगाया है हम जय जगत और वसुधैव कुटुम्बकम में भरोसा करते है लेकिन अफसोस जितना खतरा हमें बाहरी आतंकी से नही है उससे कई गुना खतरा देश मे बैठे गद्दारों से है जिसे पहचान पाना किसी के लिए भी कठिन है । अब समय आ गया है कि आतंकियों को पनाह देने बाले और उसको समर्थन करने बालो को बेनकाब करें । भारत मे हिन्दू , मुश्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी, वौद्ध, वहाई, युहीदी,समेत सैंकड़ो पंथ और हजारों जाती उप जाती के लोग रहते है । यहाँ हर तीन किलोमीटर पर पानी और वाणी बदल जाता है । राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए हर देश वासी को संकल्प लेने की जरूरत है । हमारे लिए राष्ट्र प्रथम राष्ट्र सर्वोपरि है कि भावना से संगठित होकर दुश्मनों से मुकाबला करना होगा । पाकिस्तान का यह चरित्र रहा है कि देश मे अशांति पैदा हो फाउंडेशन के दर्जनों स्वयंसेवक टूलिफ गार्डन और पहलगाम का दौरा किया है । कश्मीर में अमन पड़ोसी मुल्क पचा नही पाया और यह कायरतापूर्ण हमला किया है । अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री कड़े फैसले ले और आतंकी के समर्थक देश के गद्दार हो या बाहर का उससे सख्ती से निपटे । हम प्रधानमंत्री के हर कदम के साथ है । हमारे लाखो स्वयंसेवक सीमा पर लड़ने के लिए तैयार है । देश के लिए हर कुर्बानी छोटी है । उन्होंने लोगो से अपील किया है कि चैन से जीना चाहते हो तो भारत को मजबूत करो ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण