रोहित कुमार गुप्ता *उतरौला बलरामपुर* ।
देश के दुश्मन चाहे जहां छिपे हो सीमा पार हो या देश के अंदर सब पर कार्यवाही होगी। आपरेशन सिंदूर पर सेना को बधाई दी सेना ने बहुत ही बहादुरी से जवाब दिया है,हिंदुस्तान से कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता है।
यह बात विदेश राज्य मंत्री गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैय्या ने उतरौला विधान सभा भ्रमण के दौरान नगर उतरौला में विभाग कार्यवाह अमित कुमार के आवास पर प्रेस वार्ता में कही। राज्य मंत्री ने कहा कि पहलगाम घटना दुखद है इतना बड़ा कायरतापूर्ण कार्य नहीं देखा गया।कुछ राजनीतिक दल ने अपने संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति के चलते देश के साथ खड़े होने के बजाय सरकार का मजाक उड़ा रहे है।जबकि भाजपा व आर एस एस ने संकट की घड़ी में हमेशा सरकार का समर्थन किया चाहे वह 1947,1962व1971का युद्ध रहा हो हमेशा सरकार के फैसले के साथ रहा है।तिरानवे हजार सैनिकों को बिना काश्मीर पर निर्णय लिए ही छोड़ दिया गया इसका भी जवाब देना होगा।जिस राफेल जेट से पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई उसका भी मजाक उड़ाया जा रहा है हम नींबू मिर्ची टांगते ही नहीं बल्कि नींबू मिर्च लगा दिया है।देश के दुश्मन चाहे सीमा पार हो या देश के अंदर सब पर कार्यवाही होगी।इस अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्त,सरोज कुमार,अभिमन्यु जी,दीप चंद,आलोक गुप्त,राकेश तिवारी ब्लाक प्रमुख,सुधीर श्रीवास्तव,फ़रींद्र गुप्त,विकास गुप्त,अतुल यादव व कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












