November 5, 2026 9:21 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने हेतु ‘पीयाऊ प्रोजेक्ट’ का विस्तार – वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने हेतु ‘पीयाऊ प्रोजेक्ट’ का विस्तार – वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

पुलिस महानिदेशक, आलोक राज ने इसे पुनीत कदम बताया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। गत वर्ष आरंभ किए गए पीयाऊ प्रोजेक्ट की सफलता और जनसरोकार को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष भी इसे और बेहतर एवं विस्तार स्वरूप में पुनः प्रारंभ किया गया है। इस वर्ष भी रोटरी क्लब कंकडबाग पटना द्वारा भोल्टास वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है, जिससे गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेयजल सहजता से उपलब्ध हो सके। साथ ही राहगीर सुलभता से अपना प्यास बुझा सके।

यह पुण्य कार्य पीडीजी रो .डॉ राकेश प्रसाद के प्रयासों से संभव हुआ, जिनके माध्यम से डोनेशन की राशि उपलब्ध कराई गई। वाटर कूलर का संस्थापन एच – 30, डॉक्टर कॉलोनी, कंकड़बाग, पटना में किया गया है।

इस जल सेवा केंद्र का उद्घाटन रो विपिन साचान जिला गवर्नर,जिला – 3250 आलोक राज ( आई पी एस)पुलिस महानिदेशक , बिहार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पी पी रो डॉ शंकर नाथ, रो अजीत कुमार सिन्हा ( प्रसीडेन्ट, इलेक्ट)
पी पी रो एस एन सिंह, रो किरण कुमारी, रो सुधांशु प्रकाश, रो मधु प्रकाश, रो शैलेश कुमार, सचिव रो गोविन्द एवं डॉ सुजीत कुमार उपस्थिति थे। रोटरी क्लब कंकडबाग पटना के अध्यक्ष, रो राजकिशोर सिंह ने पुलिस महानिदेशक सहित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

दानकर्ता सुनील वर्मा एवं श्री रवि वर्मा द्वारा, स्व. सुशील कुमार वर्मा एवं प्रो. (डॉ.) कनक वर्मा की स्मृति में प्रदान की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रो. राज किशोर सिंह तथा संयोजक रो. बालिराम जी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal