November 5, 2026 9:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ व काल भैरव का दर्शन-पूजन

 

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

मुख्यमंत्री के हाथों चॉकलेट पाकर उछल पड़े बच्चे

वाराणसी, 12 मई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। सीएम योगी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से चॉकलेट पाकर उछल पड़े बच्चे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काल भैरव मंदिर दर्शन के उपरांत जब निकलने लगे तो रास्ते में उन्हें कुछ बच्चे दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी को अपने पास बुलाया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। फिर एक-एक कर सभी बच्चों को चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री के हाथ से चॉकलेट पाकर बच्चे उछल पड़े।

लस्सी बना रहे बच्चे का जाना हाल
काल भैरव मंदिर दर्शन करके लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर एक बच्चे पर गयी। उन्होंने देखा कि बच्चा दुकान पर लस्सी बना रहा है। यह देख मुख्यमंत्री उसके पास पहुंच गए। उसका हालचाल जानते हुए पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट भी दिया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। दुकान पर बैठे लोगों से भी मुख्यमंत्री ने कुशलक्षेम जाना।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण