November 5, 2026 9:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गया में कारपेट हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाने हेतु उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान

पटना द्वारा टूलकिट वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया। व्यापक हस्तशिल्प क्लस्टर विकास योजना (CHCDS) के योजनांतर्गत डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला (DTDW) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, गया ज़िले में कारपेट शिल्प से जुड़े लाभुक कारीगरों को टूलकिट का वितरण किया गया। यह आयोजन उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना के संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र, गया (DIC, Gaya) के महाप्रबंधक (GM) द्वारा टूलकिट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “यह पहल हमारे पारंपरिक कारीगरों को न केवल तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनके उत्पादन की गुणवत्ता और आत्मनिर्भरता में भी वृद्धि करेगी।”

इस कार्यक्रम के तहत लगभग 30 कारीगरों को कारपेट लूम टूलकिट प्रदान की गई। इन टूलकिट्स में कार्य के लिए आवश्यक सभी उपकरण शामिल थे, जिससे कारीगर अब अपने कार्य को अधिक सुगमता और कुशलता से कर सकेंगे।

उद्देश्य:
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों को तकनीकी सहायता प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना एवं स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण