November 5, 2026 10:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत ने किया टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित

 

– कक्षा 10 के 20 विद्यार्थियों ने तथा कक्षा 12 के 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके बनाया नया कीर्तिमान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत के विद्यार्थियों ने हर बार की तरह इस बार भी सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन किया। पिछले कई वर्षों से सेंट एंजेल्स के विद्यार्थी सीबीएसई कक्षा-12 व कक्षा-10 के परीक्षा परिणामों में जनपद में टॉपर्स रहे है। इस बार भी कक्षा-12 व कक्षा-10 के परीक्षा परिणामों में स्कूल के मेधावी छात्र- छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं जनपद टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया। इस अवसर पर स्कूल कैम्पस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबन्धक अजय गोयल व प्रधानाचार्य सनोज चौहान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा-12 के परीक्षा परिणामों में राशी धामा ने 97.2 प्रतिशत, खुशी गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत, अंशुल दीक्षित ने 96.0 प्रतिशत, करुणा ने 94.8 प्रतिशत, अर्शिया ने 93.2 प्रतिशत, संस्कृति ने 92.2 प्रतिशत, फारेहा ने 92.0 प्रतिशत, अदिति मलिक ने 91.8 प्रतिशत, आदित्य कौशिक ने 91.4 प्रतिशत, राशी शर्मा ने 91.0 प्रतिशत, नितिका ने 91.0 प्रतिशत, शौर्य शर्मा ने 90.6 प्रतिशत, कार्तिक ने 90.2 प्रतिशत, व दिव्यांश गर्ग ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में परचम लहराया। कक्षा-10 के परीक्षा परिणामों में भी मोली सिंह ने 96.4 प्रतिशत, अदा ने 94.8 प्रतिशत, सर्वेश ने 94.8 प्रतिशत, वंशिका ने 93.6 प्रतिशत, सुक्रान्त ने 93.4 प्रतिशत, अथर ने 93.0 प्रतिशत, सानिया ने 92.8 प्रतिशत, शुभ पराशर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद बागपत टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया। मेधावियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर बबलेश, अमन, शिवम, अमित, प्रदीप, इमरान, आदित्य, गौरव, सचिन, मनोज, अरुण, दीपक, रघुनाथ, संजीव, राजीव, सागर, ऋतुराज, अंजलि, निधि, ममता, सुमन, ज्योति आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण