झाबुआ माणक लाल जैन
पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य एवं द्वय आचार्य श्री के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजय जी म सा व मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजय जी म सा की 17 मई को मेघनगर मे स्थिरता है। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि मुनि भगवंत संघो मे विचरण करते हुवे मध्यप्रदेश के मालवा मे प्रवेश कर पिटोल नगर मे प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न की । तत्पश्चात मेघनगर श्रीसंघ पधार कर मुनिभंगवतो ने प्रवचनो मे कहा_ हम प्रवचन में तो बैठते है, लेकिन प्रवचन को हमारे अंदर नहीं बैठाते है-मुनि प्रत्यक्षरत्न विजयजी
ज्ञान की कमी के कारण जीवन में पैदा होता है अहंकार – मुनि पवित्ररत्न विजयजी
18 मई को सुबह मेघनगर से विहार कर फुलमाल नगर मे स्थिरता रहेगी। दुसरे दिन सुबह 19मई को विहार कर झाबुआ श्रीसंघ मे प्रवेश रहेगा। रानापुर ,पारा श्रीसंघ में निश्रा प्रदान कर दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वर जी महाराजा की समाधि स्थल मोहनखेड़ा महातीर्थ – जयंतसेन म्यूजियम मे 26 मई से 29 मई तक स्थिरता रहेगी। बाद मे संघो मे विचरण करते हुवे 4 जून को प्रवेश कर कुक्षी नगर मे जिनालय शताब्दी पर तीर्थ घोषणा कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेंगे।
🏳️🌈🏳️🌈🏳️🌈🏳️🌈
अग्रिम मनुहार 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जैन श्रीसंघ व चातुर्मास समिती नागदा आप सभी से 7 जुलाई को मुनिभगवंतो के चातुर्मास प्रवेश पर नागदा जंक्शन पधारने की विनती करता है।












