November 5, 2026 9:50 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दरबार में टेका मत्था

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दरबार में टेका मत्था
– सीएम ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामन
– मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी अनिल कुमार गुप्ता (स्टेट ब्यूरो हेड दिल्ली )
अयोध्या, 23 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी का रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद आयोजित ‘श्री हनुमत कथा मण्डपम’ के लोकार्पण समारोह में पहुंचे। यहां से वह श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और भगवान श्रीराम से देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री जी इससे पहले 10 मई को अयोध्या पहुंचकर प्राचीन संत रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य और नवनिर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण करने पहुंचे था। बता दें कि मुख्यमंत्री जी का मई माह में यह दूसरी बार अयोध्या दौरा है।

रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में राम मंदिर से जुड़े ट्रस्ट के सदस्यों से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

राम मंदिर में दर्शन के बाद सीएम योगी ने की बैठक
राम मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसर में ही ट्रस्ट के सदस्यों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। सीएम ने मंदिर के निर्माण कार्य के प्रगति और परकोटा निर्माण की जानकारी ली। मंदिर में स्थापित किये जा रहे देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के बारे में भी जानकारी की। सीएम ने राम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए भी कहा है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का पूरा सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण