November 5, 2026 9:44 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान 01 स्नैचर गिरफ्तार

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान 01 स्नैचर गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01जिंदा कारतूस एक पीली धातु चैन व 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद ।

दिनांक 24/05/2025 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु DAV कट पर आने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी । तभी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति वजीराबाद रोड की तरफ से आते दिखाई दिये जिनको चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुके और अपनी मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर वापस वजीराबाद रोड की तरफ भागने लगे शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो पुलिस टीम को अपने पीछे आते देख भाग रहे बदमाशो के द्वारा मोटरसाइकिल को तेजी से भगाने के कारण मोटरसाइकिल DAV कट से लगभग 50 कदम वजीराबाद रोड की तरफ रोड ऊबड़ खाबड़ व मिट्टी होने के कारण फिसल कर गिर गई पुलिस पार्टी को पीछे आते देख भाग रहे बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से सीधा फायर कर दिया पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी पर फायर कर रहे बदमाशो मे से एक बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । घायल बदमाश का नाम तालिब उर्फ टिक्की पुत्र मरहूम मेहरबान अली निवासी ईदगाह के सामने पसौंडा थाना टीलामोड गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष को को वास्ते उपचार अस्पताल भेजा जा रहा है । जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01जिंदा कारतूस एक पीली धातु चैन व 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त तालिब उर्फ टिक्की के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त तालिब उर्फ टिक्की से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त से बरामद पीली धातु चैन को दिनांक 16.05.2025 को कृष्ण जूस कॉर्नर के पास 80 फुटा थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र से एक महिला से चैन छीनी थी । जिसे बेचने की फिराक में आज दिनांक 24.05.2025 की रात्रि को DAV कट पर आने वाले रास्ते पर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। फरार अभियुक्त का नाम मोनू पुत्र शाहिद निवासी पसोंडा थाना टीलामोड़ जनपद गाजियाबाद है ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण