November 5, 2026 9:10 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नशे की गिरफ्त में पटना,लाखों की नशीली दावों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

 

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

पटना।शराबबंदी के बाद से राजधानी पटना नशे की गिरफ्त में है। स्कूली बच्चों ,कोचिंग संस्थान के छात्रों तथा ई रिक्शा चालक बड़े पैमाने पर इसका शिकार हो रहे हैं। अगम कुआं थाना क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग के औषधि नियंत्रक द्वारा एक नशा तस्कर की लाखों की नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ।
पटना की औषधि निरीक्षक जसवंत कुमार झा ने अगमकुमा थाना के सहयोग से इस थाना क्षेत्र के प्रोग्रेसिव कॉलोनी के एक मकान के गैरेज में छापा मार कर भारी मात्रा में फिनिरामिन इंजेक्शन, एविल, लिगसी इंजेक्शन इत्यादि बरामद किया। इस मामले में चंदन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है जो गया जिले के टेकरी का रहने वाला बताया जाता है। 2 दिन पूर्व भी दो नशा तस्करों को अगम कुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था
पटना के औषधि निरीक्षक जसवंत झा ने बताया कि बीमारियों के इलाज में काम आने वाले इन दावों में से एक की कीमत मात्र ₹3 है और दूसरे का ₹33। परंतु नशा तस्कर 100 एवं 150 रुपए में इस इंजेक्शन को बेचते थे। इन दोनों इंजेक्शन को मिलाकर इसके शिकार यह इंजेक्शन लेते थे जिससे उन्हें नशा का अनुभव होता था परंतु शरीर और पैर लड़खड़ाता नहीं था।
अगमकुमा थाना क्षेत्र में इन दोनों बड़े पैमाने पर नशा का व्यापार खुलकर हो रहा है। स्थानीय सीबीले पर की झोपड़पट्टी में खुलेआम देसी शराब बेचा जाता है। उत्पाद पुलिस छापा मारकर शराब बराबर करती है पुलिस के जाने के बाद फिर यह धंधा शुरू हो जाता है। जानकारों का कहना है कि स्थानीय थाना के कुछ पुलिसकर्मियों और शराब माफिया के बीच साथ गांठ से यह धंधा भूतनाथ रोड ,एचआईवी कॉलोनी ,प्रोग्रेसिव कॉलोनी कुम्हरार मुसहरी ,चाणक्य नगर , भागवत नगर इत्यादि इलाकों में चल रहा है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण