November 5, 2026 9:10 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जगह के अभाव मे अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर रोज प्रतिदिन सुबह मुख्य सड़क किनारे पर ही लगती है सब्जी-मण्डी

*जगह के अभाव मे अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर रोज प्रतिदिन सुबह मुख्य सड़क किनारे पर ही लगती है सब्जी-मण्डी*

 

*भीडभाड और वाहनो का आवागमन तथा आवारा पशुओ के घूमने से आमजन को होती है खूब परेशानी*

 

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

 

अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर रोज सुबह प्रतिदिन सब्जी मंडी मुख्य सड़क के किनारे पर ही लगाई जाती है क्योकि रैणी कस्बे मे सब्जी मंडी के लिए सरकार ने कोई निश्चित जगह तो दे ही नही रखी है इसलिए ही मैन सड़क के दोनो और ही सब्जी मंडी लगाई जाती है जिससे आमजन को रोड पर आने-जाने मे भी विकट परेशानी का सामना करना पड़ता है और आधे रोड पर तो लोगो की मोटरसाइकिल ही आकर खड़ी हो जाती है तथा सुबह कुछ आवारा पशु गाये भी आकर खड़ी हो जाती है इस तरह से ऐसी जगह पर तो रोज प्रतिदिन सुबह 8:30 –9:00 बजे तक तो यही समस्या बनी रहती है और इसी सड़क से बजरी भरे ट्रैक्टर-ट्रोली भी तेज गति से आते-जाते रहते है (इनसे भी अनेको बार अनेक लोग मौत के शिकार भी हो चुके है ) तो हो सकता है कि कभी यहा सब्ज़ी मंडी के समय भी कोई भयानक हादसा भी सकता है इसलिए सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए तथा रैणी उपखण्ड मुख्यालय पर सब्जी-मण्डी को किसी एक निश्चित स्थान खोल देनी चाहिए।

जिससे आमजन को सुविधानुसार सुविधाजनक जगह पर आराम से खडे होकर सब्जी ले भी सकते है और सब्जी बेच भी सकते है एवं किसी भी अनहोनी होने का भय भी नही बना रहे इसलिए आमजन की मिडिया के माध्यम से सरकार से अपील है कि रैणी-उपखंड मुख्यालय पर सब्जी मंडी एक सुविधाजनक जगह पर खुलवाई जावे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण