November 5, 2026 8:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर को राज्यपाल की ओर से किया स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट

झाबुआ माणक लाल जैन

 

जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिसर कर्नल श्री हरमीत सिंह का झाबुआ दौरा

झाबुआ, 13 जून 2025 जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिसर कर्नल हरमीत सिंह ने झाबुआ जिले का दौरा कर भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण किया।
इस अवसर पर कर्नल हरमीत सिंह ने कलेक्टर नेहा मीना से शिष्टाचार भेंट की। झाबुआ जिले द्वारा सशस्त्र सेना झंडा निधि (Flag Day Fund) में किए गए उल्लेखनीय योगदान हेतु राज्यपाल की ओर से कलेक्टर नेहा मीना को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि यह निधि शहीदों के परिजनों, दिव्यांग सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में झाबुआ जिले द्वारा कुल ₹5,92,470/- की राशि सशस्त्र सेना झंडा निधि में अर्पित की गई थी, जो जिले के नागरिकों की सैनिकों के प्रति गहरी श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है।
कर्नल हरमीत सिंह ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिजनों, दिव्यांग सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता, पुनर्वास एवं अन्य अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने इन योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को भी सरलता से समझाया। दौरे के दौरान कर्नल सिंह ने शहीद सैनिकों के परिजनों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण संयोजक कैप्टन बंसीलाल कटारा एवं नायक पूनमचंद सोलंकी भी उपस्थित रहे। कर्नल सिंह के इस दौरे से जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला। सभी ने सैनिक कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग द्वारा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण