November 5, 2026 8:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिले की डीएलसीसी बैठक का आयोजन किया गया

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 13 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार गुरुवार को झाबुआ जिले की डीएलसीसी बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय झाबुआ कलेक्टर सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा समस्त बैंकर्स को इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य समय से प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा बैंकों के पिछले वित्तीय वर्ष की गहन समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बैंकर्स को शासकीय योजनाओं के लक्ष्य समय से प्राप्त करने का निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान के द्वारा दिया गया। लीड बैंक मैनेजर द्वारा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायत को शीघ्र तथा गुणवत्ता पूर्वक निपटारा करने के लिए बैंकर्स को निर्देशित किया गया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे वित्तीय साक्षरता, ऑनलाइन फ्रॉड इत्यादि पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में डीडीएम नाबार्ड नरेंद्र मोहिते, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र सुश्री पिंकी डिंडोर, अग्रणी जिला प्रबंधक मुहम्मद अल्ताफ, आदिवासी वित्त विभाग से दिनेश श्रीवास, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग नीरज साँवलिया, पशुपालन विभाग से डॉ. ए एस दिवाकर, डॉ. अमित दोहरे, एनआरएलएम से श्रीमती कृष्णा रावत आदि विभाग प्रमुख के साथ सभी बैंकर्स उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण