November 5, 2026 8:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिजली संकट से नाराज वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)

अघोषित बिजली कटौती ने आमजनमानस को उद्वेलित कर दिया है। नगर में जहां दस से बारह घंटे की कटौती ट्रिपिंग के बीच की जा रही है वहीं ग्रामीण इलाकों में अठारह से बीस घंटे बिजली गुल रहती है। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती जहां दैनिक दिनचर्या पर बुरा प्रभाव डाल रही है वहीं अवर्षा के चलते धान के नर्सरी की सिचाई बाधित हो रही है। बिजली के संकट पर शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही जा रहा है।बिजली के संकट से क्षुब्ध बार एशोसिएशन अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक बिजली की आपूर्ति तय शुदा रोस्टर के अनुरूप नहीं की गई तो अधिवक्ता संघ जनता के हित की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुरी तरह बेपटरी हो चुकी है। दिन में चार घंटे भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है रात्रि में बिजली आने जाने का कोई पता नहीं रहता अगर स्थित में सुधार नही हुआ तो सोमवार को अधिवक्ता संघ व्यापक जन आंदोलन करने को विवश होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal