November 5, 2026 8:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के चयन हेतु केंद्रीय एवं प्रदेश पर्यवेक्षकों का 4 दिवसीय दौरा कार्यक्रम

झाबुआ माणक लाल जैन संगठन सृजनअभियान

==============
पर्यवेक्षक गण 17 जून तक जिले के दौरे पर रहेंगे
===============
झाबुआ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिलों में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है जिसमें पर्यवेक्षक गण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा करके जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का नाम लेकर रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेंगे
उक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता साबिर फिटवेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया की 15 जून को कांग्रेस की जिला स्तरीय समन्वय समिति की प्रारंभिक बैठक प्रातः 11:30 बजे स्थानीय शगुन गार्डन में आयोजित होगी इसके पूर्व समस्त पर्यवेक्षक गण प्रातः 11:00 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे आयोजित समन्वय समिति की बैठक में
केन्द्रीय पर्यवेक्षक एस ए संपत कुमार पूर्व विधायक- तेलंगाना पीसीसी पर्यवेक्षक सर्वश्री हमिद काजी पूर्व विधायक बुरहानपुर डॉक्टर हीरालाल अलावा जिला प्रभारी विधायक मनावर एवं सोमिल नाहटा जिला सह-प्रभारी एवं सचिव-MPCC सह- प्रभारी गिरीश जायसवाल सुनील आर्य उपस्थित रहेंगे समन्वय समिति की बैठक में
पूर्व सांसद लोकसभा प्रत्याशी विधायक पूर्व विधायक पीसीसी पदाधिकारी पूर्व व वर्तमान जिलाध्यक्ष संगठन मंत्री ब्लाक अध्यक्षगण मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस सेवादल एनएसयुआई महिला कांग्रेस के अध्यक्षगण प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षगण नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष जिला पंचायतजनपद पंचायत के पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष उपाध्यक्षगण निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण,मंडलमसेक्टर अध्यक्षगण कांग्रेस के जिला स्तरीय वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे
केंद्रीय एवं प्रदेश के पर्यवेक्षक गण का 4 दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है जो
15 जून को 12:30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन के अध्यक्ष से चर्चा करेंगे वहीं दोपहर 1:00 बजे झाबुआ,कल्याणपुरा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पदाधिकारी से चर्चा करेंगे वहीं दोपहर 3:00 बजे राणापुर, बोरी, के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समस्त पदाधिकारी से रूबरू होकर पर्यवेक्षकगण वन टू वन चर्चा करेंगे वही
16 जून को सोमवार प्रातः 11 बजे थांदला कृषि उपज मंडी परिसर में
ब्लाक थांदला के समस्त कांग्रेस के जिला पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारीओ से रूबरू होंगे दोपहर 1 बजे ब्लाक थांदला विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मेघनगर के ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस पदाधिकारी के साथ पर्यवेक्षक गण बैठक लेंगे!
दोपहर 3 बजे ब्लॉक कांग्रेस थांदला एवं खवासा ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारीओ बैठक पर्यवेक्षक गण लेंगे
दिनांक 17 जून को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय कुमकुम गार्डन पेटलावद में ब्लॉक कांग्रेस जिला कांग्रेस एवं मोर्चा संगठन के अध्यक्षों की बैठक पर्यवेक्षक गण लेंगे!
दोपहर 1:00 बजे ब्लॉक रामा,एवं पारा,के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी की बैठक लेंगे
दोपहर 3:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस पेटलावद सारंगी एवं झकनावदा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पदाधिकारी की बैठक लेंगे इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया वीर सिंह भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर पूर्व विधायक जेवियर मेडा वाल सींग मेडा मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव निर्मल मेहता भी उपस्थित रहेंगे

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण