November 5, 2026 8:03 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है।

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

जून 15, नई दिल्ली  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

 

आज सुबह साढे 5 बजे गुप्तकाशी स्थित आर्यन हेली एविएशन का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए निकला था। गौरीकुंड से लगभग 5 किमी ऊपर गौरी माई खर्क नामक स्थान में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ।

 

जिला पर्यटन अधिकारी रूद्रप्रयाग, राहुल चौबे ने कहा कि SDRF टीम मौके पर पहुंची। सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर में महाराष्ट्र के श्रद्धा राजकुमार जायसवाल और एक बच्चा काशी, गुजरात के राजकुमार सुरेश जायसवाल, उत्तराखंड के विक्रम, उत्तर प्रदेश की विनोद देवी और तुष्टी सिंह और पायलट, कैप्टन राजवीर सिंह चौहान थे।

 

हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। चारधाम में अगले आदेश तक हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है। एहतियाती उपाय के तौर पर डीजीसीए ने पहले ही चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर संचालन की आवृत्ति कम कर दी है, निगरानी बढ़ा दी है और आगे की कार्रवाई के लिए संचालन की समीक्षा की जा रही है। डीजीसीए ने कहा है कि दुर्घटना की जांच एएआईबी द्वारा की जाएगी।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक की। सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर अत्यंत दुःख व्यक्त किया

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण