November 5, 2026 7:58 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

यूपी: 60 हजार से अधिक चयनित सिपाहियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

 

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती में पास होने वाले 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

 

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

 

जून 15, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में  यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती  में पास होने वाले 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुलिस बल को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक पहल है।

 

48196 पुरुष एवं 12048 महिला अभ्यर्थियों का हुआ चयन

 

इस भर्ती प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित किया गया, जिसमें पारदर्शिता और तकनीकी नवाचारों की मिसाल पेश की गई है। आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के तहत कुल 48196 पुरुष एवं 12048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यह भर्ती न केवल प्रदेश बल्कि देश की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया मानी जा रही है, जिसे पूरी तरह पारदर्शी और हाईटेक प्रणाली के माध्यम से सम्पन्न कराया गया। इस भर्ती में कुल 48.17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें करीब 15.49 लाख महिलाएं शामिल थीं।

 

पूरी निगरानी में कराई गई परीक्षा

 

परीक्षा नगर क्षेत्र के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में पूरी निगरानी में कराई गई। प्रश्नपत्र की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों का चयन और अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन, फेशियल रिकग्निशन और रियल टाइम आधार सत्यापन जैसे तकनीकी उपाय अपनाए गए। सरकार ने केवल चयन तक ही प्रक्रिया को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रशिक्षण को भी आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम किया है। नए प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना के साथ हर आरक्षी को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर जोर दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण