November 5, 2026 7:57 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धाजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 15 जून 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में 15 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धाजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्ध जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सामाजिक न्याय विभाग से उप संचालक पंकज सांवले, पेंशनर्स एसोसिएशन झाबुआ से के के त्रिवेदी, भैरू सिंह सोलंकी, रतन सिंह राठौड़, डॉ. राठौड़ एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वृद्ध जनों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई एवं सुझाव प्राप्त किए गए। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले द्वारा विभाग की योजनाओं एवं वृद्ध आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया तथा वृद्धजनों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही हेतु जानकारी दी गई। साथ ही जिले में निराश्रितों एवं वृद्धजनों को चिन्हांकित करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई। इसी के साथ वृद्ध आश्रम के संचालन के लिए भी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने सुझाव प्रदान किए गए। वृद्धजनों द्वारा सुझाव दिया गया कि वृद्ध आश्रम में डे-केयर सेंटर प्रारंभ किया जाए जिसमें वृद्ध जनों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां संचालित की जाए। अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा भी निराश्रित वृद्धजनों को वृद्ध आश्रम में प्रवेश दिलाने में सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रामा सुनील तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार , कु. कनका बामनिया एवं कलाकार कुसुम भूरिया तथा गजेंद्र सिंह पवार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण