November 8, 2026 3:02 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में भयानक धमाके के साथ ढह गई कोयला खदान, आफत में 12 खनिकों की जान

पाकिस्तान कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)

Image Source : AP
पाकिस्तान कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद कोयला खदान ढहने से कम से कम 12 खनिक उसमें फंस गए हैं। यह दुर्घटना राजधानी क्वेटा के बाहर इलाके संजदी में हुई है। समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य खनन अधिकारी अब्दुल गनी बलूच ने कहा कि गैस विस्फोट के कारण संजदी इलाके में एक कोयला खदान ढह गई। उन्होंने कहा, “सभी खनिकों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।” 

मौके पर पहुंची बचाव टीमें

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रिंद ने कहा, “खदान में 12 श्रमिकों के फंसे होने की खबर है।” बलूचिस्तान के खनन एवं खनिज मंत्री मीर शोएब नोशिरवानी ने मुख्य खनन अधिकारी बलूच को बचाव अभियान में भाग लेने के लिए दो और टीमें भेजने का आदेश दिया। नोशिरवानी ने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि मौजूदा खनन प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया है तो खदान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।” 

पाकिस्तान कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)

Image Source : AP

पाकिस्तान कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)

पहले भी हो चुके हैं हादसे

मंत्री मीर शोएब नोशिरवानी ने बचाव दल को आदेश दिया है कि फंसे हुए खनिकों को निकालने के प्रयास तेज किए जाएं। उन्होंने कहा, “खदानों में सुरक्षा उपायों का सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिकों की सुरक्षा हो सके।” पिछले साल जून में, संजदी इलाके में एक कोयला खदान के अंदर मीथेन गैस के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

लॉस एंजिलिस में लगी आग का आंखों देखा हाल, भारतीय-अमेरिकी ने बताया ‘भयानक तबाही’

लॉस एंजिलिस में लगी आग से मचा हाहाकार, 10 लोगों की हुई मौत; भयावह होते जा रहे हैं हालात

Los Angeles Fire: लॉस एंजिलिस की आग में हजारों इमारतें खाक, हर तरफ धुआं ही धुआं; अरबों डॉलर का हुआ नुकसान

Latest World News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण