गाजियाबाद। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्स कैंपस, डासना, एचएन-9, गाजियाबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनज़र जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आयोजन के दौरान सुरक्षा और जन-सुविधाओं की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लें और योग से लाभान्वित हों।
गौरतलब है कि इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति प्रस्तावित है। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा, राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप, सांसद श्री अतुल गर्ग (गाजियाबाद), सांसद श्री राजकुमार सांगवान (बागपत), महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी, विधायकगण श्री संजीव शर्मा, श्रीमती मंजू शिवाच, श्री नंदकिशोर गुर्जर, श्री अजीत पाल त्यागी, श्री धर्मेश तोमर तथा विधान परिषद सदस्यगण श्रीचंद शर्मा, श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज और श्री दिनेश गोयल की गरिमामयी उपस्थिति भी प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान आईएएस श्री अयान जैन (ट्रेनी), एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, डीडीओ श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन, श्री अशोक राणा, श्री ललित जायसवाल, श्री अनिल अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं आईएमएस संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
निवेदक: जिला प्रशासन, आयुष विभाग, सिविल डिफेंस व आईएमएस कॉलेज गाजियाबाद।












