संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
आस्था और श्रद्धा की धरती उतरौला एक बार फिर धर्मप्रेम और रामभक्ति में सराबोर हो उठी है। पिपरा घाट तिराहा स्थित मोहल्ला आर्य नगर में बाबा श्री दुःख हरण नाथ मंदिर सेवा समिति एवं सनातन हिंदू धर्म प्रेमी समुदाय के तत्वावधान में आयोजित पंच दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
सायं 4 बजे दुःख हरण नाथ मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण किए, राम नाम संकीर्तन करते हुए नगर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा में मुख्य यजमान त्रिपुरारी गिरि, महंत मयंक गिरि, सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम वर्मा, तथा तथा पंडित फूलचंद महाराज की की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके साथ सैकड़ों श्रद्धालु जनों ने नगर भ्रमण किया।
श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ आज रात्रि 7 बजे होगा। प्रेममूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज, नयाघाट वशिष्ठ भवन, अयोध्या द्वारा श्रीरामचरितमानस पर आधारित कथा का वाचन किया जाएगा, जो प्रतिदिन रात्रि 11 बजे तक चलेगा।
पूर्णाहुति और विशाल भंडारा 28 जून को आयोजित होगा।
कथा आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे परम पूज्य श्री योगी मिथिलेश नाथ जी महाराज, पीठाधीश्वर शक्तिपीठ देवीपाटन, जिनकी उपस्थिति आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करेगी।












