November 5, 2026 7:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का कुशल क्षेम जाना

झाबुआ माणक लाल जैन
           झाबुआ, 23 जून 2025 ग्राम भामल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने पर कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक  पद्म विलोचन शुक्ल ने पेटलावद सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का कुशल क्षेम जाना।
          कलेक्टर ने हॉस्पिटल में एडमिट समस्त मरीजों से चर्चा कर उनके सेहत के सम्बन्ध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी मरीजों को आश्वस्त किया कि जिले से डॉक्टर्स की टीम आ चुकी है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से आयी है। कलेक्टर ने सिविल हॉस्पिटल के टीम से सभी मरीजों का दक्षता से ईलाज करने हेतु निर्देशित किया। रैफर करने की सम्भावना होने पर त्वरित रूप से रैफर किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करें। साथ ही उल्टी दस्त के कारणों का पता लगाने के लिए भी जाँच जारी है।
भामल स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कैम्प:-
ग्राम भामल में वर्तमान में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कैम्प का आयोजन कर ग्राम वासियों का परीक्षण किया जा रहा है।
इस दौरान एसडीओपी  कमलेश शर्मा, तहसीलदार पेटलावद  हुकूम सिंह निंगवाल एवं डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण