लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-12404 का राजगढ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को शाम 4:33 बजे ठहराव हुआ
सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव के प्रयास से ठहराव हुआ राजगढ मे
बन्नाराम मीना ने हरी झण्डी दिखाकर राजगढ रेलवे स्टेशन से आगे रवाना किया ट्रेन को
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,
अलवर के राजगढ उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित रेलवे स्टेशन पर बुधवार 25 जून से लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-12404 का ठहराव शाम 4:33 बजे से शुरू हो गया है ।
इस दौरान बन्नाराम मीना ने तथा राजगढ के गणमान्य नागरिको द्वारा ट्रेन को राजगढ रेलवे स्टेशन से आगे के लिए रवाना किया एवं ट्रेन मैनेजर तथा लोको पायलेट व गार्ड का फूल मालाओ से व साफा बांधकर स्वागत सत्कार किया गया।
इस दौरान बन्नाराम मीना , सतीश दुहारिया नपा चेयरमैन व महन्त प्रकाशदास , राहुल दीक्षित , स्थानीय विधायक मांगेलाल मीना सहित राजगढ कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।












