November 5, 2026 6:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जेल में बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समझाईश दी एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 26 जून 2025 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित नशामुक्त भारत अभियान के तहत 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले के मार्गदर्शन में जिला झाबुआ में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रमों/गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला जेल में बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समझाईश दी एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था से आये दीदियों ने बंदियों को मैडिटेशन करवाया। साथ ही अपने अनुभवों के आधार पर बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब, नशिली दवाइयों के नुकसान बताते हुए आज से ही छोड़ने के लिए संकल्पित किया। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री पंकज सांवले द्वारा बंदियों के नशे के आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक नुकसान से अवगत कराया। साथ ही विभागीय दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन के लिए दस्तावेजों की जानकारी दी गई और आगामी माह में शुरू होने वाले वृद्धाश्रम में यदि कोई बंदी अपने माता पिता जो उनके जेल आने से अकेले रह गए और 60 वर्ष के है उन्हें भी आश्रम में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जेलर सुजीत खरे, मानव अधिकार से चेतना चोहान, ब्रह्मकुमारी से ज्योति दीदी, जयंती दीदी, अनमोल प्रयास संस्था से अन्नू भाबोर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण