November 3, 2026 8:38 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं – नंद किशोर यादव

बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं – नंद किशोर यादव

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

पटना।बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बच्चों को राष्ट्र का धरोहर बताया है ।श्री यादव ने कहा कि उनके विकास, शिक्षा और कल्याण पर समाज को ध्यान देना चाहिए। उन्हें सकारात्मक जिम्मेदार नागरिक बनाने में स्वयंसेवी संगठन एवं शैक्षणिक संस्थाओं को मदद करना चाहिए।
श्री यादव रविवार को पटना साहिब की गिरिराज उत्सव पैलेस शहर में ज्ञान सागर फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित सांस्कृतिक सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के पद से संबोधित कर रहे थे ।
इस समारोह में पटना के मेयर श्रीमती सीता साहू ने कहा कि बच्चे भारत के भविष्य हैं ।मेयर श्रीमती साहू ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना माता-पिता और समाज की जिम्मेदारी है ।उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पटना साहिब के प्रख्यात समाजसेवी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने भी बच्चों को सार्वजनिक विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला ज्ञान सागर फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के 15 दिवसीय समर वेकेशन कैंप की समाप्ति के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया था । रिपोर्ट एस एन श्याम / अनमोल कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal