November 3, 2026 6:34 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली: पकड़े गए अवैध 83 बांग्लादेशी, नदी के रास्ते की थी घुसपैठ

 

 

 

दिल्ली में अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 83 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इसमें 33 नाबालिग भी शामिल हैं।

 

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट हैड दिल्ली

 

जून 30, नई दिल्ली: दिल्ली में अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की कार्रवाई में पूर्वी जिले के मंडावली, मयूर विहार, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आनंद विहार क्षेत्रों से 83 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया।

 

हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों में 44 महिलाएं और 39 पुरुषों में से 33 नाबालिग शामिल हैं। सभी दिल्ली में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे और जांच में इनके पास भारत में रहने और आने का कोई अधिकृत प्रमाण नहीं मिला। वहीं पूछताछ के दौरान पता चला की ये लोग भारत-बांग्लादेश सीमा के नदी मार्गों से अवैध रूप से देश में दाखिल हुए थे, और विभिन्न झुग्गी-बस्तियों में रह रहे थे।

 

डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए विशेष स्टाफ की टीम का गठन किया गया था। 24 जून को पूर्वी जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई और गुप्त सूचनाओं और तकनीकी निगरानी के आधार पर सभी संदिग्धों को पकड़ा गया।

 

उन्होंने बताया कि इनके मोबाइल फोनों से बांग्लादेशी नागरिकता से संबंधित दस्तावेज, तस्वीरें और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि सभी पकड़े गए लोग बांग्लादेश के कुरिग्राम और टांगाइल जिलों के निवासी हैं और लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे।

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण