November 3, 2026 6:35 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मानसून ने दिल्ली में दी दस्तक, कई राज्यों में तेज़ बारिश की संभावना

 

 

 

मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दस्‍तक दे चुका है। कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।

 

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट हैड दिल्ली

 

देश में आज सामान्य तिथि से नौ दिन पहले ही मानसून आ गया है। झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान तेज और मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

 

आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के सभी हिस्सों में पंहुच गया है। उन्होंने कहा कि मानसून की स्थिति अच्छी है और मध्य भारत में, जिसमें गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पश्चिम भारत शामिल हैं, बहुत अच्छी वर्षा की उम्मीद है। डॉ. महापात्र ने बताया कि अगले दो दिनों में मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में तेज और मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

 

श्री महापात्र ने यह भी बताया कि मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दस्‍तक दे चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों में शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण