November 3, 2026 4:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बच्चों से प्रधानाध्यापक सहित सहायक शिक्षक कराते थे अवैध काम,

 

साहस ;पचास से अधिक बच्चे बच्चियों ने खानपुर थाना पहुंच अपर थानाध्यक्ष को दिया आवेदन।

रिपोर्ट अनमोल कुमार

समस्तीपुर।मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयपुर कॉलोनी की है जहां शनिवार की दोपहर के करीब चार बजे विद्यालय के पचास से अधिक छात्र छात्राओं ने एकजुट होकर खानपुर थाना पहुंच अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी सहायक शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया,जहां उपस्थित अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी ने बच्चों को समझा बुझा कर शांत कराया,फिर उन बच्चों से मामले की जानकारी ली,जहां बच्चों ने विद्यालय के हरेक खामियां को बारी बारी से बताते हुए एक लिखित आवेदन अपर थानाध्यक्ष को दिया,जिस दिए गए आवेदन में व मीडिया से बात करते हुए बताया कि विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक,अमरेंद्र कुमार,चंदन कुमार,नरेश माझी हम बच्चों को प्रतिदिन दुकान से शिखर,गुटखा मंगवाते है नहीं लाने पर हमें मारा पीटा भी जाता है,छात्र अनुज कुमार ने बताया कि वहीं शिक्षक अमरेंद्र कुमार,और नरेश माझी विद्यालय आवर में हीं शराब पीकर आते हैं और पढ़ाते भी नहीं हैं जब सभी बच्चे हल्का करने लगते हैं तो क्लास ले रहे शिक्षकों के द्वारा एक तरफ से बुरी तरह बच्चों को पीट दिया जाता है जिसमें दो बच्चों को सिर भी फूट चुका है छात्र गौरव कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन भी गुणवत्ता पूर्ण नहीं दिया जाता है और नाहीं मेनू के अनुसार भोजन,फल सलाद सब्जी सहित अंडा भी नहीं मिलता हैं,जब इसकी जानकारी वहां के प्रधानाध्यापक अभिषेक ईश्वर ने बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद ग्रामीण लोगों के बहकावे में आकर कुछ बच्चे थाना चले गए थे जब सोमवार को विद्यालय खुली तो जानकारी मिली कि बच्चे थाना पर चले गए थे जहां से अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी भी थाने पर पहुंच मामले की जानकारी ली,पुनः ग्रामीणों से बात कर मामले को शांत कराते हुए विद्यालय के विधि व्यवस्था में सुधार की बात कही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण