November 3, 2026 1:59 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कई आपत्ति क़े बाद भी रातों-रात जबरन आबादी क्षेत्र मे हस्तांतरित की गई अंग्रेजी शराब की दुकान

 

* उतरौला बलरामपुर तहसील अंतर्गत उतरौला फक्कड़ दास चौराहे से उतरौला गोंडा मार्ग पर पिछले 3 महीने से संचालित अंग्रेजी शराब एवं बियर कम्पोजिट दुकान उतरौला नंबर 2 लाइसेंसी अरुण सिंह के नाम संचालित है। बीते एक हफ्ते पूर्व इसी उपरोक्त स्थान के सामने के स्थानीये निवासियों एवं उ0 प्र0 जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन को उनके कार्यालय के बगल उपरोक्त कम्पोजिट दुकान नंबर 2 को लाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर स्थानीये आबादी के लोगों एवं उ0 प्र0 मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन बलरामपुर उतरौला इकाई क़े पदाधिकारी एवं सदस्यों ने द्वारा संगठन क़े जिला अध्यक्ष के जरिए एक आइजीआरएस दिनांक 24-6-2025 को आबकारी अधिकारी बलरामपुर को प्रेषित एक शिकायती पत्र एवं आपत्ति इस आशय से भेजा गया कि पूर्व में संचालित उपरोक्त अंग्रेजी शराब की दुकान जहां संचालित है वहीं रहे इसे आबादी क्षेत्र में हस्तांतरित ना किया जाए। लेकिन एक सप्ताह पूर्व दिए गए सूचना क़े बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। इसी कारण दिनाँक 30-6-2025 की रात ठेकेदार के गुरगो द्वारा रात्रि क़े करीब 11:00 बजे कलेक्ट्रेट बलरामपुर मे कार्यरत एक कर्मचारी रवि शुक्ला एवं उनके लड़के आकाश शुक्ला की मौजूदगी में उनके साथ आये 4 पांच लोगो द्वारा रातों-रात संचालित शराब की दुकान उतरौला कंपोजिट नंबर 2 को जबरन लाकर पूर्व से आपत्ती की गए विवादित स्थान पर हस्तांतरित करवा दीया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब सवाल यह उठता है कि बलरामपुर मे तैनात सरकारी कर्मचारी उतरौला क्यों अपने लड़के के साथ रात्रि मे आकर जबरन शिकायत वाली जगह पर दुकान को क्यों हस्तांतरित करवाया। आप को बताते चले की इन्ही सब हरकतों की वज़ह से ये कलेक्ट बलरामपुर में कार्यरत रवि शुक्ला पूर्व मे दो बार सस्पेंड भी हो चुके हैं। अब देखना यह होगा की पुनः इस तरीके की हरकत जिसमें वह साफ उस दुकान को हस्तांतरित कराते समय रात्रि मे वहाँ दिखाई दे रहे हैं। इस पर उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और ऐसे व्यक्ति पर क्या कार्रवाई करते हैं। दूसरे दिन सुबह यानी 1-7-2025 को जब शिकायत करतावो को इस घटना का पता चला तो इसकी शिकायत पुनः स्थानीय लोगों एवं संगठन द्वारा जिला अधिकारी बलरामपुर से की गयी जिस पर जिलाधिकारी बलरामपुर के निर्देश पर आबकारी अधिकारी बलरामपुर एवं आबकारी इंस्पेक्टर उतरौला द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया जिस पर आबकारी अधिकारी बलरामपुर मृत्युंजय सिंह ने बताया कि बिना ठेकेदार की मौजूदगी में दुकान के अंदर कोई प्रवेश नहीं कर सकता। और बिना ठेकेदार की मौजूदगी में ऐसा क्यों किया गया ये जांच का विषय हैं। आप सभी पत्रकार एवं स्थानीय लोगों का हस्तांतरित न करने के संबंध में दो आईजीआरएस हमें पूर्व मे मिला है जिसकी जांच हम कर रहे हैं लेकिन मेरे विभाग द्वारा ठेकेदार को कोई हस्तांतरण की अनुमति नहीं दी गई है ना हमारे विभाग द्वारा अभी इन्हें परमानेंट लाइसेंस जारी किया गया है। इसमें हम देखेंगे कि कोई विरोध या कहीं कोई शिकायत तो नहीं है तब जाकर इसकी अनुमति कहा क़े लिये दी जायेगी इस पर हम विचार करेंगे। अब देखने का विषय यह होगा कि रातों-रात उपरोक्त कलेक्ट्रेट के सरकारी कर्मचारी और उनके लड़के की मौजूदगी में इस तरीके का कार्य क्यों किया गया। पूर्व स्थान मे तीन महीने से संचालित उपरोक्त दुकान के मकान मालिक अभय अग्रवाल ने बताया की आज दिनांक 1-7-2025 को आबकारी अधिकारी बलरामपुर एवं आबकारी इंस्पेक्टर उतरौला द्वारा मेरे दिए गए आईआरएस की जांच के लिये मुझे फोन करके बुलाया और बातचीत कर रहे थें उसी दौरान बलरामपुर निवासी आकाश शुक्ला एवं उनके ड्राइवर नाम अज्ञात काली स्सकर्पियो जिसका नंबर UP47AD4599 था उससे आये और लाठी डंडा लेकर मुझे गाली गलौज देते हुए हमलावर हो गये और मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरिके से मैंने अपनी जान बचाई और वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों ने इस घटना को देखा हैं। एवं मेरे पास इसकी वीडियो फुटेज भी मौजूद है। ऐसी घटना से मैं बहुत डरा सहमा हूं। वहीं स्थानीय आबादी क्षेत्र के लोगों ने एवं उ0 प्र0 जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन बलरामपुर उतरौला के पदाधिकारी ने कहा है कि जब इसकी पूर्व में सूचना आबकारी अधिकारी को दी गयी थी जरिये आईजीआरएस और दूरभाष पर तो उन्होंने कहा था कि ऐसे दुकान हस्तांतरित नहीं होती है आप लोग निश्चिंत रहें, वह मुझे प्रस्ताव देंगे फिर मैं सर्वे कर आऊंगा अगर आबादी क्षेत्र है या किसी का विरोध है तो वह हस्तांतरित नहीं हो सकती और अभी नई दुकान संचालित हुई है तो वह एक वित्तीय वर्ष के लिए वही ही रहेगी। जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, फिर एक हफ्ते तक मौन क्यों रहा गया इस पर सवालिया निशान लगता हैं। वहीं स्थानीय निवासी आरके श्रीवास्तव का कहना है कि सही मायने में तो यहां आबादी क्षेत्र में इसे नहीं रहना चाहिए लेकिन जब एक जगह दुकान पास हो गई थी और 3 महीने से संचालित थी तो अचानक शिकायत के बाद यहां लाने की क्या आवश्यकता थी। वही पुष्पा देवी कहती हैं कि मेरे पति बाहर कमाते हैं और मैं अपने बच्चों को यहां किराए के मकान में लेकर रहती हूं और उनका शिक्षा का कार्य कराती हूं, अब इस आबादी क्षेत्र में यह दुकान यदि संचालित रहती हैं तो भविष्य में हम लोगों सुरक्षित नहीं है, वही रामा देवी भी कहती हैं कि मैं इस आबादी क्षेत्र में अपने बच्चों को लेकर रहती हूं और मेरे पति ठेला लगाकर सबका भरण पोषण करते अब बगल में दुकान आ जाने से हम लोगो का क्या होगा कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। जब तक इस विवादित दुकान को मीडिया कार्यालय एवं आबादी क्षेत्र से बाहर नहीं किया जाता तब तक हम सभी इसकी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और इसमें जिम्मेदार अधिकारी यदि किसी का पक्छ लेता हैं या कोई गलत रिपोर्ट प्रेषित करता हैं तो इसकी जानकारी प्रदेश स्तर तक के अधिकारियों एवं विभागिये मंत्रियों को मिल कर दी जायेगी। और अंततः इसे आबादी क्षेत्र एवं मीडिया हाउस उतरौला क़े बगल से हस्तांतरित होने तक हम लोग संघर्षरत रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण