November 3, 2026 2:00 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सोनप्रयाग में लैंडस्लाइड से बिगड़े हालत, रोकी गई केदारनाथ यात्रा

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्गों पर मलबा और पत्थर गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। सोनप्रयाग और मुनकटिया के पास भी मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए है। जिसके कारण केदारनाथ यात्रा फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

जुलाई 03, नई दिल्ली: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर छोटे पार्किंग एरिया के आगे और गौरीकुंड की तरफ भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

 

इसके अलावा मुनकटिया के पास भी मार्ग बाधित चल रहा है, रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग के पास अचानक देर रात सड़क पर मलबा आ गया जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए। इन दोनों स्थानों पर मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध होने के कारण केदारनाथ यात्रा फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

 

एसडीआरएफ की टीम लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है। रास्ता साफ होते ही दोबारा यात्रा शुरू कराई जाएगी। उधर, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम को जाने वाला पैदल मार्ग भी अत्यंत संवेदनशील बना हुआ है। कुछ स्थानों पर रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार मलबा और पत्थर हटाने का कार्य किया जा रहा है।

 

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं और स्थानीय पुलिस व प्रशासन की ओर जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा को संचालित किया जा रहा है।

 

वीडियो कैप्शन: भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्गों पर मलबा और पत्थर गिरने से रास्ते अवरुद्ध

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण