November 3, 2026 11:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गोपाल खेमका हत्या काण्ड पर पुलिस अधिकारियों पर भड़के नीतीश कुमार

एस एन श्याम / अनमोल कुमार

पटना। प्रसिद्ध व्यावसायिक गोपाल खेमका की निर्मम हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तेवर सख्त हो गए हैं। उन्होंने आज राज्य के पुलिस महानिदेशक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया और पुलिस अधिकारियों के जमकर क्लास लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाईऔर कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो कितना भी रसूख वाला हो वह किसी कीमत पर बचना नहीं चाहिए। उसे तुरंत सलाखों के पीछे होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधिक कांडों की निर्धारित समय में अनुसंधान हो और अनुसंधानक न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर अपराधियों को सजा दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण में अधिकारियों की लापरवाही और किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal