November 3, 2026 11:43 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नीमवाला उपाश्रय मे 5 जुलाई को साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्रीजी मा सा आदि ठाना का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुवा

रतलाम माणक लाल जैन

नीमवाला उपाश्रय मे 5 जुलाई को साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्रीजी मा सा आदि ठाना का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुवा. श्री सौधर्मवृहत तपोगछिय त्रिस्तुतिक श्री संघ पाट परम्परा के सिरमोर श्री राजेंद्र सूरी जी मा सा के पटधर पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरी जी मा सा के हृदय सम्राट गच्छाधिपाती श्री नित्यसेन सूरी जी की आज्ञानूवर्ती साध्वी जी श्री अविचलदृष्टा श्रीजी मा सा की सुशिष्या श्री शाश्वत प्रिया जी मा सा आदि ठाना 4का रतलाम श्री संघ मे सूंय मे वर्षावसोत्सव 2 के नामकरण से सामेया के रूप मे भव्य प्रवेश हुवा सर्वप्रथम धानमंडी से प्रातः 9बजे भव्य सामेया के साथ, घोड़े,बैंड, बगघी, कलश लिए महिलाये, आदिवासी बैंड, बहु परिषद की चातुर्मास एक्सप्रेस धर्म रूपी ट्रैन,सभी श्री संघ के महानुभाव, परिषद परिवार व साध्वी जी मा सा की निश्रा मे प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होता हुवा सैलाना वालो की हवेली पर धर्मसभा के रूप मे परिवर्तित हुवा जहा अतिथि के रूप मे श्री संघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री चैतन्य जी कश्यप, राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरजी लोढ़ा, म्यूजिम के ट्रस्टी मुकेश जी नाकोड़ा,राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेड़ा,म्यूजिएम ट्रस्टी राजेंद्र सुराणा, पेपराल ट्रस्टी दिनेश धरु, प्रवीन डूंगरवाल,त्रि स्तुतिकश्री संघ रतलाम के ट्रस्टीगण, महिला परिषद राष्ट्रीय महामंत्री संगीता पोरवाल, सारिका कोलन प्रदेश अध्यक्ष,एवं नीता जी कश्यप विशेष रूप भी से उपस्थित थे अतिथियो द्वारा दादा गुरूदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ हुवा, संघ अध्यक्ष सुशील छाजेड द्वारा स्वागत उदबोधन के पश्चात, चातुर्मास समिति अध्यक्ष संजय कोचर द्वारा अध्यकछिया उदबोधन के पश्चात मगलाचरण, बहु परिषद, महिला परिषद द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति पश्चात अथिति उदबोधन मे कश्यप नें कहा चातुर्मास dharm आराधना का माध्यम होकर जीवन को त्याग मय बनाने का सुअवसर है, सुधीर जी लोढ़ा नें व्यकत्तव्य मे कहा की समाज मे धर्म प्रेरित व्यक्ति से एकता के भाव आते है महाराज श्री ne फरमाया की जीवन मे शांति, सदभाव हो तो तप के भाव जाग्रत होते है aur तप से व धर्म से ही जीवन पुण्य मय बनता है प्रवेश अवसर पर कांबली वोहराने का लाभ शकुंतला देवी कांतिलाल राजकमल दुग्गड परिवार, महाभारत पांडव चरित्र वोहराने का लाभ राजेंद्र कुमार अभिषेक खाबिया परिवार, व अभिधान राजेंद्र कोष भाग 3 शब्द औचित्य वोहराने का लाभ लालचंद मदनलाल सुराणा परिवार नें लिया साथ ही श्रीसंघ व अतिथियों द्वारा नवकारसी लाभार्थी धनपाल जी पूनमचंद जी खेडावाला,स्वामिवात्सल्य लाभार्थी छाजेड परिवार, एवं 4महा साधर्मिक भक्ति के लाभार्थी मुकेश कुमार राजेश कुमार पगारिया परिवार एवं मा सा के सांसारिक पिता श्री प्रवीन भाई धरु,राज महेश भाई अम्बानी, एवं हंशमुख भाई कोरडिया का बहुमान किया गया |इस अवसर पर श्री संघ, परिषद परिवार एवं समाज जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संघ सचिव राजकमल दुग्गड, अभिषेक खाबिया नें किया

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण