November 3, 2026 8:56 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले बिहार पुलिस,STF ने एक आरोपी एनकाउंटर में मार गिराया

पटना । गोपाल खेमका की हत्या के केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हत्याकांड का एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। आरोपी राजा को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया ।
बिहार में हाल ही में कारोबारी गोपाल खेमका की पटना में उनके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजधानी में हुई इस घटना के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। विपक्षी दलों ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला था। अब पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस में एक के बाद एक कई बड़े एक्शन लिए हैं। ताजा मामले में STF ने हत्या से जुड़े एक आरोपी विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

कैसे मारा गया आरोपी राजा?
गोपाल खेमका मर्डर केस में मंगलवार को सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आई है। आरोपी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर हो गया है। जानकारी के मुताबिक, राजा ने ही खेमका की हत्या से जुड़े शूटर को हथियार दिया था। पटना के मालसलामी इलाके में STF की दबिश के दौरान राजा ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी राजा को मार गिराया गया। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal