झाबुआ (पेटलावद) माणक लाल जैन
झाबुआ, 08 जुलाई 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद द्वारा आज ब्लॉक पेटलावद सेक्टर झकनावदा के ग्राम केसरपुरा एवं झकनावदा में झकनावदा सोशल फाऊंडेशन द्वारा सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया और जिसमें महाकाल मित्र मंडल व प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रेमसिंह चौहान विकासखंड समन्वयक पेटलावद प्रवीण पंवार उपस्थित रहे।
उपरोक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य एवं छात्र-छात्राओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि शासन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जिसके अंतर्गत सभी को वृक्षारोपण करना है और उन पौधों को संरक्षण भी करना है वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से पूरा देश जूझ रहा है ऐसे में वृक्ष की हरियाली ही इसका एकमात्र उपाय है हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना है और धरती मां को हरा-भरा करना है इससे हमारे आने वाली पीढ़ी अच्छे वातावरण में सांस ले पाएगी और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा विशेष कर प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को बताया गया कि अपने गांव में प्रत्येक परिवार को एक पेड़ अनिवार्य रूप से लगाना है और नियमित रूप से इस पद्धति को मानव के व्यवहार में बदलना है और बच्चों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने हेतु प्रेरित करना चाहिए पश्चात सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
उक्त कार्यक्रम सेक्टर प्रभारी प्रवीण यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौड़, सचिव अजय अगास, बादल प्रजापत, विकास राठौड़, सुनिल मूलेवा, समिति सचिव अजय सिंगार, बबलू सिंगार समिति अध्यक्ष, अनिल डामोर, देवीलाल डामोर, विजय सिंगार, बहादुर भाभर, कृष्णा गुंडिया, रवि डामोर, राजेश डामोर, समिति सचिव श्री मनीष मैडा, समिति अध्यक्ष हरिराम निनामा, पुष्पेंद्र सिंह सिंगार, समिति अध्यक्ष एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












