November 2, 2026 12:37 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

लक्ष्मणगढ़ एवं बीचगांव भाजपा मंडलों में ग्राम सेवा सहकारिता कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक हुई सम्पन्न

 

भाजपा जिला स्तरीय पदाधिकारियो के साथ बैठक मे बन्नाराम मीना रहे मौजूद

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर लोकसभा के यशस्वी लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव के मार्गदर्शन में मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ मंडल एवं बीचगांव मंडल में ग्राम सेवा सहकारी संस्थाओं से जुड़े समान विचारधारा वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस दौरान बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता , पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका , राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे बन्नाराम मीणा , पार्टी मंत्री मनोज चौहान , महामंत्रीगण देशराज खरेरा एवं ऋषिराज शर्मा , मंडल अध्यक्षगण , पूर्व मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य वरिष्ठ बीजेपी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने सहकारिता क्षेत्र से लेकर अन्य विभागीय योजनाओं एवं व्यवस्थाओं से संबंधित स्थानीय जमीनी समस्याओं को खुले मंच से विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।
सभी सम्मानित अतिथियों ने कार्यकर्ताओं की बातों को संपूर्ण गंभीरता के साथ सुना और सभी विषयों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दोनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, सभी बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सशक्त उपस्थिति ने भाजपा संगठन की एकजुटता, सजगता और सक्रियता को भव्य रूप में प्रस्तुत किया।

यह बैठक न केवल संगठनात्मक मजबूती का परिचायक रही, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्यकर्ताओं की निष्ठा, संवादशीलता एवं प्रतिबद्धता का भी परिचय बनी।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण