झाबुआ माणक लाल जैन
झाबुआ, 24 जुलाई 2025 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसर व सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री पंकज सांवले के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
नशामुक्त भारत अभियान के तहत संयुक्त तत्वाधान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में समोई, डाबतलाई, नौगाँवा एवं अगराल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सामाजिक न्याय विभाग से कलापथक दल से श्रीमती कुसुम भूरिया एवं श्रीमती सुमन सलाम व खेल विभाग की सुश्री प्रिया हटीला समन्वयक के द्वारा बताया गया की तम्बाकू गुटका, शराब, सिगरेट आदि नशीली वस्तुओं का सेवन करने से शरीर का नुकसान साथ ही इन बुरी लत को ध्यान योग करके अपने जीवन में खतरनाक बीमारियों से बच के स्वच्छ वातावरण का निर्माण कर सकते है। गीत, नारे, जनसंवाद, पेम्पलेट आदि के माध्यम से समझाईश दी गई।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रभारी प्राचार्य मोती लाल एवं सहायक अध्यापक श्री अन्तोन मैडा एवं श्रीमती दिव्या डामोर का सहयोग रहा।












